हर मंज़िल होगी आसान : एक शानदार ज़िंदगी के राज़ जानिए: Ek Shandar Zindagi ke Secrets Unlock karen
Paperback
• 304 Pages
• ₹ 250.00
• Hindi
• 9789373075174
No ratings yet
| Publisher | HarperHindi |
|---|---|
| ISBN13 | 9789373075174 |
| ASIN/SKU | 9373075179 |
| Book Format | Paperback |
| Language | Hindi |
| Pages | 304 |
| List Price | ₹ 250.00 |
| Publishing Date | 22/05/2026 |
| Dimensions | 19.8 x 12.9 x 1.84 cm |
| Weight | 300 g |
| Book Code | BD00070337 |
Buy this Book
Amazon Stores
Ebook Stores
Other Stores
Discover हर मंज़िल होगी आसान : एक शानदार ज़िंदगी के राज़ जानिए: Ek Shandar Zindagi ke Secrets Unlock karen by गौर गोपाल दास. This book is published by HarperHindi in Paperback format, ISBN 9789373075174, ASIN 9373075179, under Religion and Spirituality, Spiritual Self-Help, Meditation.
Book Description
भारत के सबसे चहेते संत, गौर गोपाल दास (जिनके 2.5 करोड़ से भी ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं) की दिल को छू लेने वाली किताब|
हममें से ज़्यादातर लोग अपनी पूरी ज़िंदगी अपने सपनों के पीछे भागते हुए बिताते हैं - खुशी, प्यार, अच्छी सेहत, वित्तीय आज़ादी और बहुत कुछ।
– लेकिन क्या सच में हर मंज़िल इतनी आसान है?
गौर गोपाल दास, नवंबर की एक ठंडी सुबह में, अपने दोस्त राकेश अरोड़ा के बेटे की तीन दिन तक चलने वाली शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुँचते हैं। वहीं उनकी मुलाक़ात अरोड़ा परिवार और होने वाली दुल्हन के परिवार से होती है। जैसे-जैसे शादी का दिन पास आता है, एक बिन-बुलाया मेहमान अचानक सामने आ जाता है| वे दोनों परिवारों को तोड़ने की धमकी दे रहे उस तूफ़ान को देखते हैं।
अपने मेज़बान और उनके मेहमानों के साथ बातचीत के दौरान, अपनी सहज और शांत मौजूदगी के साथ, वे उनके दिलों में छिपी उन इच्छाओं और डरों को सामने लाते हैं, जिन्हें वे लंबे समय से अनदेखा करते आ रहे थे| इसी बीच वे उन्हें संतुलित और समझदारी भरी सलाह देते हैं, और साथ ही अपनी ज़िंदगी के उतार-चढ़ावों से भरी यात्रा भी साझा करते हैं।
हर मंज़िल होगी आसान गौर गोपाल दास की निजी और गहरी बयानगी है — एक ऐसी दिलचस्प किताब जो उन लोगों के लिए बदलाव का रास्ता पेश करती है, जो महत्वाकांक्षा और संतुष्टि, प्रयास और अस्तित्व के बीच फँसे हुए हैं| दिलचस्प संवादों, गहरी संवेदनशीलता और सौम्य ज्ञान के साथ, यह किताब हमें बताती है कि हमारी सोच ही हमारी वास्तविकता को आकार देती है| इसीलिए ज़रूरी है कि हम अपने ब्लाइंड स्पॉट्स को पहचानें और उनसे ऊपर उठना सीखें, और अपने भीतर वह करुणा विकसित करें जिसकी हमें ज़रूरत है, ताकि हम इस खूबसूरत और जटिल जीवन को बेहतर तरीके से जी सकें।

Author Biography
गौर गोपाल दास ने पुणे के कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई की| पढ़ाई के बाद उन्होंने कुछ समय तक ह्यूलेट-पैकर्ड में काम किया, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपना जीवन अध्यात्म और सेवा को समर्पित किया, और मुंबई के एक आश्रम से जुड़ गए| पिछले बीस से ज़्यादा सालों में गौर गोपाल दास कॉर्पोरेट लीडर्स, यूनिवर्सिटीज और सामाजिक संस्थाओं से संवाद करते हुए दुनिया भर में घूम चुके हैं| उन्होंने न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशंस में भी अपने विचार रखे हैं| साल 2016 में जब उन्होंने अपनी बातों को ऑनलाइन मंचों पर साझा करना शुरू किया, तो उनकी पहुँच तेज़ी से दुनिया के कोने-कोने तक फैल गई| आज उनके वीडियो को 2.5 बिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर उन्हें 2.5 करोड़ से अधिक लोग फॉलो करते हैं| वे लगातार लोगों को जीवन में उद्देश्य, संतुलन और सच्ची ख़ुशी खोजने के प्रेरित करते आ रहे हैं|
गौर गोपाल दास दो राष्ट्रीय बेस्टसेलर किताबों के लेखक हैं और उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं—जिनमें 2020 में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला ‘ग्लोबल चेंजमेकर ऑफ़ द ईयर’ अवार्ड और भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से मिला मानद डॉक्टरेट (DLitt) शामिल है| आज उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली साधुओं में गिना जाता है| वे एक ऐसे आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसका मकसद लोगों को ज़्यादा अर्थपूर्ण, संतुलित और संतुष्ट जीवन जीने में मदद करना है|

Editorial Reviews
Editorial Reviews will be added soon…
Book Summary
Book Summary will be added soon…
Sample Chapters
Sample Chapters will be added soon…
Reader Reviews
No reviews yet.
हर मंज़िल होगी आसान : एक शानदार ज़िंदगी के राज़ जानिए: Ek Shandar Zindagi ke Secrets Unlock karen
Download Cover Image
Do you want to download the full cover image for हर मंज़िल होगी आसान : एक शानदार ज़िंदगी के राज़ जानिए: Ek Shandar Zindagi ke Secrets Unlock karen?